टिब्बी: सालीवाला में स्टे वाली जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, हथियारों के दम पर गेहूं की फसल को नष्ट करने का आरोप, केस दर्ज
टिब्बी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सालीवाला में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थी जसविंद्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चक 10 SBN स्थित उनकी 16 बीघा संयुक्त खाते की कृषि भूमि, जिस पर कोर्ट का स्थगन आदेश प्रभावी है, उस पर पंजाब के जैतो निवासी बलविंदर सिंह और उसके दो बेटों ने करीब 10 अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला किया