बिहार विधानसभा चुनाव में अब मध्यप्रदेश का रंग भी चढ़ गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सहरसा विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं. उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि “बिहार बदल चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विश्वास की राजनीति हो रही है."