मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिलियामरचा गांव निवासी राज मिस्त्री 30 वर्षीय दुमबी तियु बाइक से गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह लगभग 11 बजे बाइक से काम करने के लिए अंजदबेडा गांव जा रहा था ।रास्ते में अचानक बाइक समेत गिर गया ।जिससे चेहरा और हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है। उसे घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है