हाथरस: हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त को 5 वर्ष 4 माह सश्रम कारावास व 5 हजार रुपए अर्थदंड की सुनाई गई सजा
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली पर वर्ष 2021 में चन्द्रपाल उर्फ सीपी पुत्र शंकर लाल निवासी कलकत्ता वाली बगीची श्यामबाग हाथरस के विरुद्ध हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी। जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय ADJ/SPL SC/ST अभियुक्त को 5 वर्ष 4 माह सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।