साहिबगंज जिले के राजमहल में राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का भव्य शुभारंभ रविवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे हुआ। गंगा किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने सर्वप्रथम उत्तर वाहिनी गंगा के घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की।