शुजालपुर: जमीन विवाद में किसान से मारपीट, तीन पर मामला दर्ज
जमीन पर बोवनी को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम ताजपुर गोरी निवासी भूपेन्द्र जाट ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने खेत पर मौजूद था, तभी गांव के रमेश जाट, उसके पुत्र सुनील और कैलाश वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर खेत में बोवनी को लेकर विवाद करते हुए लकड़ी, थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की।