रसड़ा: रसड़ा पुलिस ने अलीगढ़ निवासी अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को रेलवे स्टेशन से दबोचा, पीड़िता को सकुशल बरामद किया
Rasra, Ballia | Sep 15, 2025 रसड़ा पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी अमन चौहान उर्फ गोलू को रसड़ा रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।