वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोतालिफचक गांव में शराब के नशे में घर पर चढ़कर गाली गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गांव के ही अजय चौधरी के द्वारा महेश चौधरी के घर पर चढ़कर गाली-गलौज किया गया। गाली देने से मना करने पर आरोपित के द्वारा मारपीट किया गया। सूचना बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपित को पकड़कर थाना लाया।