तुपुदाना में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बीजेपी और आजसू कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान बीजेपी और आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की तरह झारखंड के विकास के लिए यहां भी एनडीए की सरकार बननी चाहिए।