सरधना क्षेत्र के गांव सलावा मैं निर्माण अधीन प्रदेश की पहली खेल यूनिवर्सिटी में बृहस्पतिवार को पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।