रामपुर: जिला न्यायालय ने 200 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को सुनाई 1 साल 10 महीने की कठोर कारावास की सज़ा
Rampur, Rampur | Apr 7, 2025 सोमवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2023 को शहर कोतवाली में एक आरोपी के कब्ज़े से 200 ग्राम चरस नाजायज़ बरामद होने के सम्बंध में धारा 8/20 NDPS में अभियोग पंजिकृत किया गया था। सोमवार को रामपुर न्यायालय अपर सत्र न्यायधीश द्वारा फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया गया और एक साल 10 महीने कठोर कारावास व 10000 रुपए अर्थदंड से दण्डित किया गया।