रामपुर: फेसबुक पर BJP नेता फसाहत अली खान शानू की फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में थाना गंज पुलिस ने 4 पर FIR दर्ज की
Rampur, Rampur | Apr 7, 2025 सोमवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली असमत खां निवासी फसाहत अली खान शानू का कहना है कि वह मौजूदा समय में भाजपा पार्टी में सदस्य हैं। जिस कारण से कुछ परिचित लोग जो अन्य पार्टियों से संबंधित हैं वे रंजिश रखते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। थाना गंज पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।