रीठी: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से चल रही थी अवैध बोरिंग, रीठी पुलिस ने मशीन की जप्त
Rithi, Katni | May 20, 2026 कटनी जिले में भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए जिला कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा 1 अप्रैल से 30 जून तक जिले को “पेयजल अभाव ग्रस्त क्षेत्र” घोषित किया गया है। इस दौरान बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार के नए निजी नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।