शाहपुरा: नटवारा बस स्टैंड पर सिलेंडर लेकर जा रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
शहपुरा थाना क्षेत्र के नटवारा बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक और बाइक 50 फीट दूर जा गिरे। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान ग्राम नटवारा निवासी संतोष राजपूत उम्र 34 वर्ष पिता स्वर्गीय रमेश सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संतोष दोपहर 2 बजे बाइक पर खाली रसोई गै