श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से फसलों को हुआ भारी नुकसान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में शुक्रवार को तेज चक्रवाती तूफान ने उत्तरी रोही के गांव लोडेरा, डेलवां और गुसाईंसर बड़ा में भारी नुकसान किया। करीब 10 मिनट चले तेज तूफान में कई पेड़ गिर गए और खेतों में खड़ी व कटी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना है, जिससे किसान मायूस हैं। उदरासर में हल्की बारिश दर्ज हुई, वहीं श्रीडूंगरगढ़ में बादल छाए