भूपालसागर: भूपालसागर के बबराणा में बेखौफ लुटेरों ने सोती बुजुर्ग महिला के पैरों से एक किलो चांदी की कड़ियां उड़ा लीं
हरीश चंद्र पालीवाल ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि गांव बबराणा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे तीन अज्ञात बदमाश घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे। उस समय दाखी बाई खटीक और उनके पति मांगी लाल खटीक गहरी नींद में थे। बदमाशों ने दोनों को डराया धमकाया ताकि वे शोर न मचा सकें। इसके बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पैरों में पहनी करीब एक किलो वजनी चा