सोहावल- दिव्यांग बच्चों के हित में खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अरकुना में बुधवार दोपहर 12:00 बजे उपकरण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र के मार्गदर्शन में आयोजित कैंप में 173 दिव्यांग बच्चों को 235 सहायक उपकरण बांटे,