मिल्कीपुर: ढोली असकरन गांव के कप्तान तारा तालाब के पास पेड़ से लटका मिला वृद्ध महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शनिवार को थाना खंडासा के ग्रामसभा ढोली असकरन के कप्तान तारा तालाब के पास एक वृद्ध महिल का शव पेड़ से, फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बधाई जा रही। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तब घटना की सूचना पुलिस को दी। अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।