फतेहपुर: फाटक में खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस 25 मिनट तक रुकी
Fatehpur, Gaya | Apr 13, 2026 गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 25 मिनट तक रुकी रही। जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग का फाटक समय पर बंद नहीं होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को रोका गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि फाटक में तकनीकी खराबी आ गई थी। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों मे