पूर्णिया पूर्व: चुनाव का पर्व देश का गर्व लोगो एवं टैगलाइन का पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा व्यापक प्रचार प्रसार
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा चुनाव का पर्व देश का गर्व लाॅगो एवं टैगलाइन का व्यापक प्रसार संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे हैं। ताकि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हो। इसी क्रम में समेकित बाल विकास परियोजना श्रीनगर पंचायत के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान रैली पूर्णिया पूर्व में घर घर जाकर लोगों को किया गया जागरूक।