पूर्णिया पूर्व: रौतला गांव में मक्के के खेत में भैंस चराने को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल, GMCH में भर्ती
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज गांव के कमल प्रसाद कमल के पुत्र सुभाष चंद्र शाह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर खेत देखने कटिहार जिले के रौतला गांव के मक्का के खेत गए थे। वही अरुण यादव सुनील यादव अन्य लोगों के साथ सुभाष चंद्र शाह के खेत में भैंस चरा रहा था मना करने पर सुभाष चंद्र शाह को पीटा। हुए घायल GMCH में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।