नादौन: बेरी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में डॉ. सुरिंदर ने गर्भवती महिलाओं, नवजातों व वृद्धों को पोषण युक्त आहार देने की बात कही
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बेरी आंगनबाड़ी में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा के निर्देशों पर लोगों के नजदीक जाकर उनकी बीपी, शुगर आदि जांच की गई। इसमें 50 के करीब महिलाओं में बीपी तथा शुगर के स्तर की जांच हुई। डॉक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा ने स्वयं वहां जाकर महिलाओं और सभी महिलाओं अभियान की जानकारी दी।