आज गुरुवार को निषाद (केवट) समाज द्वारा वीरांगना माता बिलासा देवी स्मृति दिवस एवं रामसखा भक्त गुहा निषादराज जयंती निषाद समाज भवन, बाजारपारा कोंडागांव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ईश्वरचंद निषाद ने किया। समाजजनों ने भगवान राम, माता बिलासा देवी एवं गुहा निषादराज के छायाचित्रों पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की।