अनूपपुर: मुख्य मार्ग पर बना हवन कुंड, राहगीरों के लिए बना खतरा,जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्त मार्ग पर अव्यवस्था, जिम्मेदार बेखबर
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक एवं कांग्रेस कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने मेन रोड पर बना हवन कुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल इस सड़क पर हवन कुंड बने होने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे ली गई तस्वीरों में सड़क के बीच बनी यह स्थिति साफ दिख