पन्ना: दस्तावेज़ों की बेड़ियाँ, मासूमों की सिसकियाँ: पन्ना में कागज़ों के अभाव में थमी पारधी समाज के बच्चों की पढ़ाई!
Panna, Panna | Jul 8, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में शिक्षा के अधिकार को ठेंगा दिखाते हुए स्कूलों ने पारधी समाज के दर्जनों बच्चों को दाखिला देने से मना कर दिया, क्योंकि उनके पास जन्म प्रमाण पत्र और समग्र आईडी जैसे दस्तावेज नहीं हैं। आज कलेक्ट्रेट पहुंचे इन मासूमों की गुहार के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जल्द शिविर लगाकर दाखिला दिलाने का भरोसा दिया है।