गैरतगंज: गैरतगंज में एमजीएम स्कूल के सामने टूटी नाली, हादसे का खतरा बढ़ा
तहसील मुख्यालय गैरतगंज के वार्ड क्रमांक 13 स्थित एमजीएम स्कूल के सामने सागर-भोपाल मार्ग पर रविवार शाम 7:30 बजे एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित नाली क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाली लगातार टूटती जा रही है और गड्ढा बढ़ता जा रहा