पलारी: पलारी में 22 मई से जिला स्तरीय यादव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, विजेता टीम को मिलेगा ₹30 हजार का पुरस्कार
नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 15 स्थित खेल मैदान में आगामी 22 मई से भव्य जिला स्तरीय यादव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर यादव समाज एवं खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन में बलौदाबाजार जिले भर के यादव समाज के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर