गिरिडीह: बलखंजो: राधा स्वामी संगठन की 60-40 योजनाओं से जुड़े दर्जनों लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे
पचंबा थाना क्षेत्र के बलखंजो स्थित राधा स्वामी संगठन द्वारा संचालित बताई जा रही 60-40 योजना समेत कई अन्य योजनाओं में शामिल दर्जनों लोग आर्थिक संकट झेल रहे हैं। सोमवार सुबह 10 बजे से देर शाम तक कार्यालय पहुँचे लोगों का संस्थान पर गंभीर आरोप लगाया।इनका आरोप है कि संगठन के भरोसे कई लोगों ने दोपहिया वाहन खरीदे और बड़ी रकम जमा कराई।