धनौरा: गजरौला के मोहल्ला नाईपुरा में आवारा सांड के हमले में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला। क्षेत्र के मोहल्ला नाईपुरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा सांड के हमले में एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नाईपुरा निवासी रामचंद्र सैनी (पुत्र राजपाल सैनी) बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब तीन बजे अपने घर के बाहर खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया।