फरीदाबाद: हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद बघेल ने नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप
फ़रीदाबाद में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैँ । हरियाणा कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी जितेंद बघेल ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव में गुंडागर्दी और पैसे के बल पर खरीद-फरोख्त करने में जुटी हुई है। जितेंद्र बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनावी मैदान से हटाने के दबाव बनाने के भी आरोप लगाए