जलालाबाद: जलालाबाद के गंगा मंदिर के पास 2 बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित 3 लोग हुए घायल, पीआरबी 6018 की टीम ने CHC में कराया भर्ती
नगर जलालाबाद क्षेत्र के सरैया मोड़ के आगे गंगा मंदिर के निकट दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरबी 6018 की टीम हेडकांस्टेबल रामकुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घायलों को महिला कांस्टेबल अंशू व चालक सुरजीत यादव ने तीनों घायलों को सीएचसी जलालाबाद में भर्ती कराया।