मलिहाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने अपने दुबग्गा आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं, करवाया निस्तारण
होली के अगले दिन मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने अपने दुबग्गा आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं को लेकर बातचीत की और उनके निस्तारण को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान वहां पर होली के दौरान हुई घटनाओं को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी यहां भेंट हुई।