रावतभाटा: रावतभाटा में करंट की चपेट में आने से वानर की मौत, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू और इलाज, फिर भी नहीं बच सकी जान
विजय सिंह ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि रावतभाटा के नया बाजार स्थित ममता गार्डन के पीछे ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से एक वानर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पूर्व पार्षद मनीष गिरी, वन विभाग, नगर पालिका और अन्य टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार को वानर को रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर करने की तैयारी की