कहरा: बलवाहाट थाना क्षेत्र के रामपुर चौक समीप अज्ञात वाहन चालक ने बाइक चालक को मारी ठोकर, 1 जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Aug 30, 2024 बलवाहाट थाना क्षेत्र के रामपुर चौक समीप अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक को पीछे से ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। वाहन के ठोकर लगने से बाइक चालक नीचे जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम सतीश कुमार यादव जो की बलवाहाट थाना क्षेत्र के सरोज गांव वार्ड 13 का रहने वाला बताया जा रहा है।