चैनपुर: 12 साल बाद चेड़ाबार- सिंगरा के बीच कोयल नदी पुल का बनेगा एप्रोच पथ एवं फ्लाईओवर,सांसद, विधायक एवं मेयर ने रखी आधारशिला
12 साल बाद चेड़ाबार- सिंगरा के बीच कोयल नदी पुल का एप्रोच पथ एवं फ्लाईओवर बनेगा। पलामू के सांसद वीडी राम, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया एवं मेयर अरुणा शंकर ने मंगलवार शाम 5 बजे सिंगरा में इसकी आधारशिला रखी। बता दे कि डालटनगंज के तत्कालीन विधायक पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी के कार्यकाल में वर्ष 2014 में पुल का निर्माण कराया गया।