खगौल: दानापुर के पतलापुर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से पांच लाख के जेवरात चोरी
दानापुर दियारा क्षेत्र स्थित पतलापुर बाजार में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का शटर और ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार,दीघवारा निवासी अंकित कुमार की ‘श्रीराम ज्वेलरी’ नामक दुकान पतलापुर बाजार में है। रविवार सुबह करीब 9 बजे आसपास के दुकानदारों ने दुकान का शटर और ता