फारबिसगंज: जोगबनी कटिहार रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़
जोगबनी कटिहार रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। सोमवार को सात बजे स्थानीय लोगों ने बताया इस रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन की बोगियों में बढ़ोतरी की जाए। साथ ही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जाए।