चंदला: शादी के कार्ड बांटने निकला युवक हादसे का शिकार, कटिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया स्थित शक्तिदाई मंदिर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। केवटी निवासी रामखिलावन प्रजापति (28), जो अपनी 28 जून को होने वाली शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार देवरी निवासी छोटेलाल यादव और हीरालाल यादव भी घायल हुए हैं।