झांसी: झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में बाजना के पहाड़ी जंगल में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 24, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाजना के पहाड़ी जंगल में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं।