पटना ग्रामीण: राजीव नगर में 25 वर्षीय महिला की ईंट से कुचलकर हत्या, पुलिस कर रही है जाँच
राजीवनगर के रोड नंबर-25 D में सोमवार की रात 25 साल की महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे महिला के पति ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसी विवाद में दोस्तों ने उसकी पत्नी पर ईंट से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।