छतरपुर नगर: शादी से लौटते समय हादसा: नशे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के तीन युवक शादी समारोह से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि शादी के बाद तीनों ने शराब पार्टी की थी और देर रात बाइक से लौटते समय ऊजरा के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।वही इस मामले की जानकारी आज 24 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दी है।