जबलपुर: विजय नगर में मानवता शर्मसार! बेजुबान फीमेल डॉग से दुष्कर्म, डॉग लवर टीम ने युवक को पकड़ा, वीडियो वायरल
विजय नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद घिनौनी और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के शताब्दीपुरम इलाके में एक युवक द्वारा बेजुबान कुत्ते के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पशु प्रेमियों में भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।वही वीडियो शोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है।