गौरिहार: दिदवारा और ज्योराहा के बीच वायुसेना के हेलीकॉप्टर-फाइटर जेट की लो फ्लाइट से दहशत
जुझार नगर थाना क्षेत्र के दिदवारा और ज्योराहा के बीच वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर और एक फाइटर जेट बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे नजर आए। तेज आवाज और कंपन से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग खेत-खलिहान छोड़कर भागने लगे। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।