कानपुर: चमनगंज में मंदिर के गेट के बाहर शरारती तत्वों ने फोड़ा अंडा, शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश
चमनगंज थाना क्षेत्र के तकिया पार्क के पास स्थित एक मंदिर के गेट के बाहर शरारतीतत्वों ने अंडा फोड़कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने सामने मंदिर के गेट के बाहर फोड़े गए अंडे की जगह को साफ करवाया।थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 7:00 बजे बताया शरारतीतत्वों की तलाश की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।