हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में तेज आंधी-तूफान से अफरा-तफरी, सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से घंटों थमा आवागमन
हुसैनाबाद में बुधवार देर रात करीब 8 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान और हल्की बारिश के बीच जपला-हैदरनगर मुख्य पथ के सेमरसोत मोड़ के समीप एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़ा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी राजीव शर्मा एवं