पूर्णिया पूर्व: मेहता चौक के समीप सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की हुई मौत शवको पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मरंगा थाना क्षेत्र के नया टोल गंगली गांव के सुशील लाल ठाकुर के पुत्र गंगा ठाकुर गांव में घूम-घूम कर दाढ़ी बाल लोगों का बनाते थे। गंगा ठाकुर अपने साइकिल पर सवार होकर हरदा बाजार से नया टोल गंगली गांव जा रहे थे। मेहता चौक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार गंगा ठाकुर को मारा टक्कर। घायल गंगा ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत।