पूर्णिया पूर्व: रजीगंज में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ,श्रद्धालुओं के लिये की गयी है समुचित व्यवस्था
गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया.. के उद्घोष के साथ ही पूर्णिया प्रखंड के रजीगंज दुर्गा मंदिर के परिसर में आयोजित 5 दिवसीय गणपति महोत्सव का विधिवत उद्घाटन शनिवार को गांव के बुजुर्गों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद गणेश जी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।