पन्ना: मामा के बेटे के अंतिम संस्कार में जा रहा परिवार हादसे का शिकार: बाइक पलटने से दादी, मां और बेटा गंभीर।
Panna, Panna | Jun 21, 2026 पन्ना के पगरा के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोहन्द्रा में मामा के बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क के गहरे गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रतनपुरा निवासी सत्यम आदिवासी (18), उनकी मां हर बाई (40) और बुजुर्ग दादी झिरलिया बाई (80) के सिर व पैरों मे गंभीर चोटे आई है।