धौरहरा: बिना अनुमति राम वाटिका में हो रहा क्रिकेट टूर्नामेंट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
धौरहरा तहसील क्षेत्र स्थित राम वाटिका में बिना प्रशासनिक अनुमति के क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट के संबंध में न तो एसडीएम कार्यालय को कोई सूचना दी गई थी और न ही तहसील प्रशासन से अनुमति ली गई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे किसी के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।