आंवला: आंवला थाना क्षेत्र में विधवा महिला के साथ की गई मारपीट व गुप्तांग में मारी लात, वीडियो हुआ वायरल
आंवला थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। घटना से जुड़ा एक मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को एक मनबढ़ ने बेहद बुरी तरह पीट दिया। जिससे महिला घायल हो गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।